संदेश

जून, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जीना है तो गेहूं छोड़ो

 *जीना है तो गेहूं छोड़ो.....* अमेरिका के एक हृदय रोग विशेषज्ञ हैं डॉ विलियम डेविस।उन्होंने एक पुस्तक लिखी थी 2011 में जिसका नाम था "Wheat belly गेंहू की तौंद"।यह पुस्तक अब फूड हेबिट पर लिखी सर्वाधिक चर्चित पुस्तक बन गई है। पूरे अमेरिका में इन दिनों गेंहू को त्यागने का अभियान चल रहा है। कल यह अभियान यूरोप होते हुये भारत भी आएगा। यह पुस्तक ऑनलाइन भी उपलब्ध है और कोई फ़्री में पढ़ना चाहे तो भी मिल सकती है। चौंकाने वाली बात यह है कि डॉ डेविस का कहना है कि अमेरिका सहित पूरी दुनिया को अगर मोटापे, डायबिटिज और हृदय रोगों से स्थाई मुक्ति चाहिए तो उन्हें पुराने भारतीयों की तरह मक्का, बाजरा, जौ, चना, ज्वार या इन सबका मिक्स (सामेल) अनाज ही खाना चाहिये गेंहू नहीं, जबकि यहां भारत का हाल यह है कि 1980 के बाद से लगातार सुबह शाम गेहूं खा खाकर हम महज 40 वर्षों में मोटापे और डायबिटिज के मामले में दुनिया की राजधानी बन चुके हैं। आज इस संदर्भ में मेरे मित्र ने चर्चा छेड़ी तो यह पोस्ट लिख रहा हूं। गेहूं मूलतः भारत की फसल नहीं है।  यह मध्य एशिया और अमेरिका की फसल मानी जाती है और आक्रांता बाबर के भारत आ